Back to Home About Us Contact Us Feedback
Back to Home Feedback Contact Us
 

उत्तर प्रदेश को मिले तीन नये जिले
प्रबुद्धनगर, पंचशीलनगर और भीमनगर

उत्तर प्रदेश को 28 सितम्बर, 2011 को प्रबुद्धनगर.पंचशीलनगर और भीमनगर नाम से तीन नये जिले मिल गये और राज्य में जिलों की संख्या बढ कर 75 हो गयी।

उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने बुधवार, 28 सितम्बर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तीन नये जिलों की घोषणा की। शामली, हापुड़ और संभल तहसीलों को जिले का दर्जा दिया गया है। तहसीलों के नाम यथावत रहेंगे, जिलों के नाम क्रमश: प्रबुद्ध नगर, पंचशील नगर और भीम नगर होंगे।

बुधवार को सबसे पहले मुख्यमंत्री मुजफ्फरनगर की तहसील शामली पहुंचीं और यहां 73 वें जिले के रूप में प्रबुद्ध नगर की घोषणा की। इसमें दो तहसील शामिल होंगी। प्रबुद्ध नगर तीसरे जिले के रूप में सहारनपुर मंडल का हिस्सा होगा। इसके बाद मुख्यमंत्री गाजियाबाद की तहसील रहे हापुड़ पहुंचीं। इसे पंचशीलनगर के नाम से प्रदेश के 74वां जिला बनाने की घोषणा की। धौलाना को अलग तहसील घोषित किया गया है। नये जिले में तीन तहसीलें शामिल की गई हैं। मुख्यमंत्री ने संभल को सूबे का 75 वां जिला बनाने का एलान किया। इस नए जिले को भीम नगर के नाम से जाना जाएगा। इस जिले में तीन तहसीलें शामिल की गई हैं, जिनमें दो मुरादाबाद जिले से और एक बदायूं से ली गई है।

 
 
 
 

होम | हमारे बारे में | आपकी प्रतिक्रिया | आपके प्रश्न | हमसे सम्पर्क करें
India’s first career related website in Hindi.
Copyright © 2011, Career Salah.com