Back to Home About Us Contact Us Feedback
Back to Home Feedback Contact Us

नवीनतम सामान्य ज्ञान

 

48 भारतीय अरबपतियों में मुकेश अम्बानी सबसे धनी

रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अम्बानी 22.3 अरब डॉलर की सम्पत्ति के साथ देश के सबसे धनी व्यक्ति हैं। प्रसिद्ध पत्रिका फोर्ब्स की सूची में 48 भारतीय अरबपतियों को शामिल किया गया है, जिसमें सबसे पहला स्थान मुकेश अम्बानी को दिया गया है।

देश के सबसे धनी 10 लोगों में सावित्री जिंदल और परिवार (विश्व सूची में 80वें स्थान पर), सुनील मित्तल और परिवार (113वां स्थान), कुमार बिड़ला (116वां स्थान), अनिल अम्बानी (118वां स्थान), दिलीप संघवी (124वां स्थान), शशि और रवि रुइया (133वां स्थान) तथा कुशल पाल सिंह (153वां स्थान) को भी शामिल किया गया है।

पिछले साल मुकेश अम्बानी की सम्पत्ति में 4.7 अरब डॉलर की कमी आई, इसके बाद भी वह वह विश्व सूची में 19वें स्थान पर हैं।

मेक्सिको के दूरसंचार कारोबारी कार्लोस स्लिम 69 अरब डॉलर सम्पत्ति के साथ लगातार तीसरे साल सूची में पहले स्थान पर हैं।

सूची में माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक और समाजसेवी 56 वर्षीय बिल गेट्स 61 अरब डॉलर की सम्पत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

तीसरे स्थान पर हैं बर्कशायर हैथवे के 81 वर्षीय वारेन बफेट हैं। उनकी सम्पत्ति 44 अरब डॉलर है।

दुनिया के लगभग एक तिहाई से अधिक अरबपतियों की सम्पत्ति में पिछले साल कमी आई है।

इस्पात सम्राट लक्ष्मी मित्तल को दूसरे सबसे धनी भारतीय बताया गया है। उनकी सम्पत्ति में पिछले साल काफी अधिक गिरावट आई। उनकी सम्पत्ति पिछले साल 10.4 अरब डॉलर घटकर 20.7 अरब डॉलर रह गई। पहली बार वह दुनिया के सबसे धनी 10 लोगों के समूह से बाहर चले गए। विश्व सूची में उन्हें 21वां स्थान दिया गया।

सूची में 15.9 अरब डॉलर के साथ विप्रो क अध्यक्ष अजीम प्रेमजी 41वें स्थान पर हैं। वह तीसरे सबसे धनी भारतीय हैं।

इस साल सूची में 1,226 अरबपतियों को शामिल किया गया है और उनकी औसत सम्पत्ति 3.7 अरब डॉलर प्रत्येक है। वर्ष 2011 की सूची में 1,210 अरबपतियों को शामिल किया गया था।

सूची में शामिल सभी अरपतियों की कुल सम्पत्ति 4600 अरब डॉलर है। अरपतियों में सबसे अधिक अमेरिका, उसके बाद एशिया प्रशांत क्षेत्र, उसके बाद यूरोप, अमेरिकी महादेश, मध्यपूर्व तथा अफ्रीका के हैं।

सूची में 104 अरबपति महिलाओं को शामिल किया गया है। वालमार्ट की वारिश क्रिस्टी वाल्टन 25.3 अरब डॉलर की सम्पत्ति के साथ दुनिया की सबसे धनी महिला हैं। विश्व सूची में उन्हें 11वां स्थान मिला है।

 
 
 
 

होम | हमारे बारे में | आपकी प्रतिक्रिया | आपके प्रश्न | हमसे सम्पर्क करें
India’s first career related website in Hindi.
Copyright © 2011, Career Salah.com